logo-image

शहीद हुए जवानों के खिलाफ ओमपुरी पर देशद्रोह की शिकायत दर्ज

फिल्मी कलाकार ओमपुरी को भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ टिप्पड़ी कर विवादों के घेरे में आ गये हैं।

Updated on: 05 Oct 2016, 12:07 PM

नई दिल्ली:

फिल्मी कलाकार ओम पुरी भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी कर विवादों के घेरे में आ गये हैं। अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ मुंबई, आगरा और लखनऊ में देशद्रोह की शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं लखनऊ में वकीलों ने ओमपुरी के खिलाफ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- पाक कलाकारों के समर्थन में सलमान, ओम पुरी और करण, बॉलीवुड में छिड़ गया पाक वॉर

ओमपुरी के इस बयान से आहत कुछ वकीलों ने मिलकर राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाने में ओमपुरी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और जाँच में जुट गई है।

इसके पहले बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ मंगलवार को मुंबई के अंधेरी स्टेशन और आगरा में केस दर्ज हुए हैं। फिल्म जगत के कई लोगों ने ओमपुरी की निंदा की है।

क्या था मामला

ओमपुरी ने सोमवार को एक टेलीविजन चैनल से कहा था कि किसी ने भी सैनिकों को सेना में शामिल होने के लिए किसने कहा था? उन्होंने कहा था कि किसने सैनिकों को हथियार उठाने के लिए कहा था? ओमपुरी ने आगे कहा कि क्या भारत और पाकिस्तान को इजरायल और फिलीस्तीन बन जाना चाहिए।