करण ने बिपाशा को दिया ये बेहद खूबसूरत सरप्राइज
करण और बिपाशा जब से एक-दूसरे के हुए हैं तब से किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं।
मुंबई:
करण और बिपाशा जब से एक-दूसरे के हुए हैं तब से किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। यह रोमांटिक कपल एक-दूसरे प्रति प्यार दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता है। ऐसे में करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा के लिए एक बेहद स्पेशल सरप्राइज प्लान किया है।
यह भी पढ़ें- बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान
करण ने अपनी पत्नी बिपाशा के लिए एक रोमांटिक सॉन्ग लिखा है। जिसका टाइटल है 'राइट एज रेन'। खबरों की मानें तो करण अब म्यूजिक की तरफ अपना ध्यान बढ़ा रहे हैं। करण रोजाना संगीत का अभ्यास कर रहे हैं।
इसके अलावा करण रॉक म्यूजिक बनाने के लिए ब्रिटिश बैंड डायनासौर के साथ सहयोग करेंगे। इस बैंड के साथ मिलकर करन जल्द ही एक म्यूज़िक एलबम रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
बिपाशा बसु के साथ इस साल 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधें करण ने उनके लिए एक गीत लिखा है कि वह उन्हें कैसा मानती हैं। करण ने अपने सॉन्ग के बारें में बताया, 'मैंने बिपाशा के लिए 'राइट एज रेन' लिखा। यह गाना हमारे प्यार के बारे में है।'
यह भी पढ़ें-बिपाशा ने शेयर किए मैरिज लाइफ के सभी राज
हेट स्टोरी 2 स्टार आगामी फिल्म '3 देव' में नजर आएंगे। इसमें पत्नी अत्यधिक धार्मिक है, जबकि पति नहीं है। फिल्म में केके मेनन, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। रवि दुबे इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य