अभी तो हमने हाफ को फुल पैंट करवाया है, माइंड को भी फुल करवायेंगे: लालू
हमने आरएसएस को फुलपैंट पहनवा ही दिया। राबड़ी देवी ने सही कहा था, इन्हें संस्कृति का ज्ञान नहीं, शर्म नहीं आती, बूढ़े-बूढ़े लोग भी हाफपैंट में घूमते हैं।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के फुलपैंट (पतलून) पहनने की शुरुआत करने पर कहा, "हमने फुलपैंट पहनवा ही दिया।" पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने ट्वीट कर लिखा, "हमने आरएसएस को फुलपैंट पहनवा ही दिया। राबड़ी देवी ने सही कहा था, इन्हें संस्कृति का ज्ञान नहीं, शर्म नहीं आती, बूढ़े-बूढ़े लोग भी हाफपैंट में घूमते हैं।"
हमने RSSको फुल पैंट पहनवा ही दिया।राबड़ी देवी ने सही कहा था इन्हें संस्कृति का ज्ञान नही,शर्म नहीं आती,बूढ़े-बूढ़े लोग हाफ पैंट में घूमते है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 11, 2016
लालू एक अन्य ट्वीट में आरएसएस को चेतावनी भरे लहजे में कहा, "अभी तो हमने हाफ को फुल पैंट करवाया है। इनके माइंड को भी फुल करवाएंगे। पैंट ही नहीं, सोच भी बदलवाएंगे, हथियार भी डलवाएंगे। जहर नहीं फैलाने देंगे।"
अभी तो हमने हाफ को फुल पेंट करवाया है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 11, 2016
माइंड को भी फुल करवायेंगे
पैंट ही नहीं सोच भी बदलवायेंगे
हथियार भी डलवायेंगे
जहर नही फ़ैलाने देंगे।। pic.twitter.com/LAIUV6dRYA
आपको बता दें कि नागपुर में मंगलवार को आरएसएस की 90वीं रैली में संघ के वरिष्ठ नेता पहली बार खाकी हाफ पैंट की बजाय गहरे भूरे रंग की पूरी पतलून में दिखाई दिए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए