logo-image

टाटा सन्स ने लिखा 9 पन्नों का खत, कहा साइरस ने गलत तथ्य रखे

टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद साइरस मिस्त्री के आरोपों को टाटा सन्स ने गलत बताया है।

Updated on: 10 Nov 2016, 03:41 PM

नई दिल्ली:

टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जा चुके साइरस मिस्त्री के आरोपों को टाटा सन्स ने गलत बताया है। टाटा सन्स ने 9 पन्नों का खत लिखकर कहा है कि साइरस ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है और गलत तरीके से ग्रुप पर नियंत्रण के लिए प्रयास किया।

क्या लिखा गया है टाटा सन्स की ओर से

'जब से टाटा सन्स ने अपने चेयरमैन को बदलने का फैसला किया, हमारे पास कई खत और फोन आए हैं। कुछ लोगों ने इस फैसले पर चिंता जताई है तो वहीं कुछ ने भविष्य की हमारी योजनाओं के बारे में सवाल पूछा है। हम जानते हैं कि ऐसे फैसलों से कई बार अनिश्चता का माहौल बन जाता है। लेकिन हम कुछ तथ्य रखना चाहते हैं जिससे पता चलेगा कि हमारा फैसला जरूरी था।'

ये भी पढें- इशात हुसैन बने टीसीएस के नए अध्यक्ष

बता दें कि इससे पहले आज ही टाटा कंसल्टेंसी के अध्यक्ष पद पर इशात हुसैन की नियुक्ति की खबर आई थी। इससे पहले इस पद पर साइरस मिस्त्री थे।