11 साल में पहली बार जापान यात्रा पर गये पुतिन, द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर दिया जोर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पिछले 11 वर्षो में पहली बार जापान की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
नई दिल्ली:
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पिछले 11 वर्षो में पहली बार जापान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पुतिन जापान के दो दिवसीय दौरे पर गये हैं। हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को भी वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय वार्ता जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें- नाइजीरियाई सेना को मिली बड़ी सफलता, बोको हरम के चंगुल से 605 बंधक छुड़ाए
दोनों नेताओं के बीच गुरुवार रात को हुई वार्ता में अर्थव्यवस्था एवं सुरक्षा प्रमुख मुद्दे प्रमुख रहे। जापान अर्थव्यवस्था की धीमी पड़ चुकी रफ्तार को बढ़ाना चाहता है, जबकि रूस ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों से बचने के लिए पूर्वी देशों का रुख किया है।
आबे ने पुतिन के साथ शुरुआती बैठक के बाद कहा कि दोनों नेताओं ने 71 वर्षो से चले आ रहे कुरिल द्वीप विवाद पर चर्चा की। आबे ने कहा, 'हमने शांति संधि से संबंधित मुद्दों और विशेष प्रणाली के तहत द्वीपों पर संयुक्त आर्थिक गतिविधियों की संभावनाओं को लेकर चर्चा की'।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के बयानबाजी के बाद ताइवान के खिलाफ सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा चीन!
आबे ने सीरिया में मानवीय सहायता के मुद्दों पर चिंता जताते हुए रूस से इसमें एक निर्णायक भूमिका निभाने को कहा। अधिकारी के मुताबिक, पुतिन ने एक बार फिर सीरिया के बशर अल असद प्रशासन को सहयोग देने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर