प्रियंका सबसे अच्छा निभा सकती हैं मेरा किरदार - आशा भोंसले
प्रियंका अभिनेत्री होने के साथ ही एक गायिका भी हैं इसलिए वो मुझे अच्छे से समझ सकती हैं- आशा भोंसले
New Delhi:
हिन्दी फिल्म जगत में आशा भोंसले को कौन नहीं जानता । उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं। 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' जैसे गानों से बॉलीवुड में मशहूर हुईं गायिका आशा भोंसले ने गुरुवार को अपना 83 वां जन्मदिन धूम धाम से मनाया।
जन्मदिन के मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगर उनकी जिंदगी पर कोई फिल्म बनती है तो उसमे सबसे अच्छा उनका किरदार कौन सी अभिनेत्री निभा सकती हैं
।इस सवाल के जवाब में आशा भोंसले ने कहा कि मिस यूनिवर्स रह चुकी और बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार प्रियंका चोपड़ा उनका किरदार सबसे बेहतर सिल्वर स्क्रीन पर निभा सकती है जब पत्रकरों ने आशा भोंसले से पूछा प्रियंका चोपड़ा ही क्यों तो आशा भोसले ने प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा क्योंकि प्रियंका अभिनेत्री होने के साथ ही एक गायिका भी हैं इसलिए वो मुझे अच्छे से समझ सकती हैं।
आशा भोंसले के मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और उनके पति आरडी बर्मन की जीवन पर भी फिल्म बननी चाहिए जिन्होंने बॉलीवुड को एक से एक गाने दिए।
आशा के मुताबिक आर डी बर्मन ने जो गाने और संगीत तैयार किए वो उस वक्त से 40-50 साल आगे थे और वो अपने गाने और धुनों के लिए कड़ी मेहनत करते थे।
वो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके द्वारा बनाए गए गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। आशा भोंसले अपनी जीवनी पर खुद एक किताब भी लिख रही हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें