logo-image

जानें क्या है सिपाही चंदू बाबूलाल चव्हाण की 37 राष्ट्रीय राइफ़ल्स

राष्ट्रीय राइफ़ल्स कुल 65 बटालियन से मिलकर बनी है, जिनमें से एक ये भी एक है। 37 राष्ट्रीय राइफ़ल्स के सिपाही चंदू बाबूलाल चव्हाण गुरुवार को गलती से LoC पार कर के पाकिस्तान पहुंच गया जो पाकिस्तानी के कब्ज़े में है।

Updated on: 02 Oct 2016, 10:07 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राइफ़ल्स भारतीय सेना का एक महत्वपूर्ण अंग है। राष्ट्रीय राइफ़ल्स रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत काम करती है। आतंकवादियों और घुसपैठ करने वालों के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई करने वाली ये फोर्स भारतीय सेना के अलग-अलग हिस्सों में नियुक्त सैनिकों को मिलाकर बनाई जाती है।

इन राष्ट्रीय राइफ़ल्स में सेवा देने वाले जवानों को स्पेशल भत्ता मिलता है। इसमें आधे जवान थल सेना से जबकि बाकी के जवान सेना की अन्य हिस्सों से नियुक्त किए जाते हैं। फिलहाल राष्ट्रीय राइफ़ल्स जम्मू कश्मीर में अपनी सेवा दे रही है।

राष्ट्रीय राइफ़ल्स कुल 65 बटालियन से मिलकर बनी है, जिनमें से एक ये भी एक है। 37 राष्ट्रीय राइफ़ल्स के सिपाही चंदू बाबूलाल चव्हाण गुरुवार को गलती से LoC पार कर के पाकिस्तान पहुंच गया जो पाकिस्तानी के कब्ज़े में है। बाबूलाल महाराष्ट्र के धुले जिले के रहने वाले हैं। भारत सरकार भी उनकी रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़े- जानें, कौन हैं एलओसी पार करने वाले भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चव्हाण