अब कपूर खानदान का एक और चिराग बढ़ाएगा 'हर्ष'
'मिर्ज़िया' के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, अब देखना है कि इस फिल्म को क्या रिस्पॉन्स मिलता है।
नई दिल्ली:
कपूर खानदान के एक और चिराग के भाग्य का फैसला 7 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन 'मिर्ज़िया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। ये फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट की है। 'मिर्ज़िया' के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, अब देखना है कि इस मूवी को लोगों का क्या रिस्पॉन्स मिलता है।
हर्षवर्धन कपूर के पिता अनिल कपूर अपने जमाने से लेकर अब तक बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हर्ष की बहन सोनम कपूर फिल्मी दुनिया में फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जबकि दूसरी बहन रिया कपूर प्रोड्यूसर हैं। हर्षवर्धन के दादाजी यानी सुरेंद्र कपूर का नाम बॉलीवुड के सफल प्रोड्यूसर्स में शुमार है, जबकि चाचा यानी अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर भी जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। आइए एक नज़र डालते हैं, इस कपूर खानदान की हर शख्सियत पर...
अनिल कपूर का जन्म चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनकी पढ़ाई भी यहीं हुई। अनिल के फिल्मी करियर की शुरुआत 'हमारे-तुम्हारे' से हुई थी, लेकिन 'वो सात' में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को सराहा। उनकी सुपरहिट फिल्मों में 'मिस्टर इंडिया', 'रामलखन', '1942 ए लव स्टोरी', 'वेलकम', 'स्लमडॉग मिलिनेयर' समेत तमाम फिल्में शामिल हैं। वहीं, उन्होंने '24' सीरिज़ में भी एक्टिंग की है।
अनिल कपूर के पिता स्वर्गीय सुरेंद्र कपूर (1925-2011) हिंदी फिल्मों के सफल प्रोड्यूसर थे। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस की, जिनमें 'पुकार', 'नो एंट्री', 'हम पांच', 'जुदाई' जैसी फिल्में शामिल हैं। वे 1995 से 2001 तक फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स गिल्ड के प्रेसिडेंट भी रहें। उनकी पत्नी का नाम निर्मल कपूर था।
अनिल कपूर ने साल 1984 में सुनीता से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं, सोनम, रिया और हर्षवर्धन कपूर। सोनम बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेस हैं, वहीं, रिया कपूर प्रोड्यूसर हैं। वहीं, हर्षवर्धन कपूर 'मिर्ज़िया' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर बॉलीवुड में सफल प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वॉटेंड' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। उन्होंने साल 1996 में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं, जाह्नवी और खुशी।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना था, जिनसे भी दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री में जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने साल 2003 में 'कल हो ना हो' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। फिर साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से डेब्यू किया था।
अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर बॉलीवुड में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं। साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने 'कयामत', 'सिर्फ तुम' और 'राजा' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। संजय की पत्नी का नाम महीप संधू है। इन दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी शनाया और एक बेटा जहान।
अनिल कपूर की बहन रीना मारवाह फिल्मों की दुनिया से हमेशा ही दूर रहीं। उन्होंने संदीप मारवाह से शादी की और दोनों का बेटा मोहित मारवाह एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुका है। मोहित ने फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt: टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आलिया भट्ट ने किया टॉप, खुश हुए फैंस
-
Raveena Tandon On Payment: बॉलीवुड में एक्ट्रेस की फीस को लेकर रवीना टंडन का खुलासा, एक फिल्म से मालामाल हो जाते थे हीरो
-
Bollywood On Ram Lalla Surya Tilak: राम लला के सूर्य तिलक पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, देखें रिएक्शन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व