logo-image

रतन टाटा का सम्मान करते हैं नुस्ली वाडिया तो अपना नोटिस वापस लें: टाटा संस

टाटा संस ने सोमवार को नुस्ली वाडिया से कहा कि अगर वह जेआरडी और रतन टाटा का सम्मान करते हैं, तो वह अपना मानहानि का नोटिस वापस ले लें।

Updated on: 28 Nov 2016, 11:32 PM

नई दिल्ली:

टाटा संस ने सोमवार को नुस्ली वाडिया से कहा कि अगर वह जेआरडी और रतन टाटा का सम्मान करते हैं, तो वह अपना मानहानि का नोटिस वापस ले लें।

टाटा ग्रुप की कुछ कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने टाटा संस बोर्ड को मानहानि का एक नोटिस भेज कर उससे अपने खिलाफ झूठा और अपमानजनक आरोप वापस लेने को कहा था। इसके जवाब में टाटा संस ने कहा कि कंपनी नोटिस का उपयुक्त जवाब देगी।

ये भी पढ़ें: 

वाडिया, टाटा ग्रुप की उन कुछ कंपनियों में एक स्वतंत्र निदेशक हैं, जिसने अपदस्थ चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कथित तौर पर पक्ष लेने को लेकर उन्हें हटाने के लिए ईजीएम बुलाई थी। वाडिया ने टाटा संस से अपने कदम रोकने और कानूनी कार्रवाई का सामना करने को कहा है।