पीएम मोदी पहले गुजरात का रावण जलाएं, बाद में लखनऊ का: आज़म ख़ां
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले गुजरात का रावण जलाए। लखनऊ में रावण जलाने की कोई ज़रूरत नहीं है।
नई दिल्ली:
यूपी के कैबिनेट मंत्री आज़म ख़ां ने दशहरे का रावण जलाने लखनऊ आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले गुजरात का रावण जलाए। लखनऊ में रावण जलाने की कोई ज़रूरत नहीं है। गुजरात दंगों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, लखनऊ देश की राजधानी नहीं है, दिल्ली है। और 1947 के बाद मानवता का नरसंहार गुजरात में कहीं किया गया था। तो अगर मोदी चाहते हैं तो उनको गुजरात का रावण जलाना चाहिए। गुजरात दंगों के बाद बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने कहा था कि उन्हें गुजरात के मुस्लिम इलाक़ों से भी वोट मिले थे। लेकिन उन्होंने मुसलमानों को धमकाया और दंगों का हवाला देकर वोट लिए थे।
पीएम मोदी अगले हफ़्ते दशहरे पर लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण जलाएंगे। जिसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और संजय निरुपम पीएम नरेंद्र मोदी पर उनके झूठ की वजह से भरोसा नहीं करते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Shah Rukh Khan Security: सलमान खान के घर गोलीबारी के बाद डर गया ये सुपरस्टार, बढ़ा दी सिक्योरिटी
-
BMCM BO Collection Day 7: 'बड़े मियां छोटे मियां' 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में हुई फेल, पहले हफ्ते में की बस इतनी कमाई
-
Ulajh Teaser: बहन जान्हवी कपूर की एक्टिंग के फैन हुए अर्जुन कपूर, इंस्टा पर की जमकर तारीफ
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti For Success: चाणक्य की ये 10 बातें गांठ बांध लें जीवन में सफलता चूमेगी आपके कदम
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Love Rashifal 18 April 2024: लव और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल
-
Hanuman Jayanti 2024: कब है हनुमान जयंती, इस तरह करेंगे पूजा तो मनोकामना पूरी होने में नहीं लगेगा समय