logo-image

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका के चुनाव प्रचार को लेकर राज बब्बर ने कहा, 'प्रियंका जी ने हमारी बात मान ली है। कब, कहां, कैसे प्रचार करेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है।'

Updated on: 18 Nov 2016, 05:37 PM

नई दिल्ली:

प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि प्रचार की शुरुआत कब से और कहां से करेंगी। इस बारे में जानकारी राज बब्बर ने दी।

प्रियंका के चुनाव प्रचार को लेकर यूपी कांग्रेस के प्रभारी राज बब्बर ने कहा, 'प्रियंका जी ने हमारी बात मान ली है। कब, कहां, कैसे प्रचार करेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है।'

प्रियंका के यूपी चुनाव में मोहर भले ही अब लगी हो लेकिन सियासी जगत में यह खबर पहले ही आ गई थी। पिछले महीने दिल्ली में यूपी के बडे़ नेताओं की मीटिंग में भी प्रियंका मौजूद थीं।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका करीब 150 विधानसभा क्षेत्रों में घूमकर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांग सकती हैं। इससे पहले जब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस बारे में बात किया था तब वह पशोपेश में थी।

आखिरकार प्रशांत किशोर ने जब अपनी यह रणनीति प्रियंका गांधी के सामने रखा। इस प्रस्ताव के बाद यूपी के तमाम बड़े नेताओं से बातचीत भी हुई। जिसके बाद यह तय हुआ कि प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।