logo-image

गुजरात: प्रेग्नेंट दलित महिला ने मरी गाय उठाने से किया इनकार तो कर दी पिटाई

गुजरात के बांसकांठा जिले के कर्जा गांव में मरी गाय नहीं उठाने पर दबंगों ने एक दलित प्रेग्नेंट महिला की जमकर पिटाई कर दी। मामला शुक्रवार देर रात का है, जब महिला और उसके परिवार वालों ने गाय के शव को फेंकने से इन्कार किया तो 10 लोगों ने उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी।

Updated on: 25 Sep 2016, 04:58 PM

नई दिल्ली:

गुजरात के बांसकांठा जिले के कर्जा गांव में मरी गाय नहीं उठाने पर दबंगों ने एक दलित प्रेग्नेंट महिला की जमकर पिटाई कर दी। मामला शुक्रवार देर रात का है, जब महिला और उसके परिवार वालों ने गाय के शव को फेंकने से इन्कार किया तो 10 लोगों ने उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आईपीसी और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बड़गूजर ने कहा कि गांव में तनाव बढ़ने के कारण पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि गुजरात में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। यह आंदोलन ऊना कांड के बाद शुरू हुआ था। दलितों का कहना है कि अब वह मरे हुए जानवरों का शव नहीं उठाएंगे।