logo-image

आज से शुरू हुआ नवरात्र का महोत्सव

आज से शुरू हुआ नवरात्र का महा उत्सव

Updated on: 01 Oct 2016, 10:58 AM

नई दिल्ली:

आज से देश भर में नवरात्र शुरू हो चुके हैं। हर शहर में नवरात्र की धूम है। लोग बड़ी तादाद में को आज पूरी श्रद्धा और भक्ति को के साथ पूजा में शामिल हो रहे हैं। वहीं देश के अलग अलग कोनों में भी नवरात्री का उत्सव बहुत खास अंदाज में मनाया जा रहा है। दिल्ली में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही कतार में श्रद्धालुओं को देखा जा रहा है। 

मुंबई के मुंबादेवी मंदिर में भी लोगों की भीड़ देखते बन रही है।

शरद ऋतु के आश्विन माह में आने वाले शारदीय नवरात्र का 1 अक्टूबर से शुरू हुआ है। शास्त्रों में 10 दिन के नवरात्र के व्रत बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस वर्ष मां दुर्गा का वाहन तुरंग (घोड़ा) है। इसके साथ ही इस बार नवरात्र में आठ दिन राजयोग, द्विपुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग के संयोग बन रहे हैं। इन विशेष योगों में खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ समय माना गया है।