किम कर्दाशियां को पिछली रात एक बंदूकधारी ने बनाया था बंधक
टीवी स्टार किम कर्दाशियां को पिछली रात एक मास्कमैन बंदूक धारी ने बनाया था बंधक
नई दिल्ली:
पेरिस में रियेलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां वेस्ट को गनप्वाइंट पर होटल में बंधक बनाया गया था। एक मास्क मैन उनके पेरिस होटल के कमरे में पुलिस ऑफिसर की भेस में घुसा था जिसने किम को दहला दिया था। पेरिस में किम कर्दाशियां फैशन शो में हिस्सा लेने पहूँची थीं। किम कर्दाशियां एक रियलिटी टीवी सिरीज़ 'किपींग अप विद द कदर्शियन्स' में स्टार रही हैं।
किम के स्पोक्सपर्सन ने कहा "किम कर्दाशियां वेस्ट को उनके होटल के कमरे में दो बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था। ये बंदूकधारी मास्क पहने हुए थे। वहीं बताया गया है कि कदर्शियां को कोई नुकसान नहीं पहूँचा है।
हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि इस बंदूकधारी का मकसद क्या लूटपाट करना था। इस घटना के वक्त उनके दोनों बच्चे कहाँ थे इस बात की जानकारी अभी नहीं है। वहीं किम के पति केन वेस्ट ने रविवार रात को अपना कानसर्ट बीच में कैंसिल करते हुए बताया कि "मुझे माफ करें, सॉरी, एक फैमिली इमरजेंसी है, मुझे अपना शो रोकना पड़ेगा"। किम कर्दाशियां एक बड़ी टीवी स्टार हैं और उनके फैन्स की संख्या बहुत ज्यादा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां