logo-image

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मरे

सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान दो विदेशी आंतकियों को पकड़ने के बाद मार गिराया गया।

Updated on: 09 Nov 2016, 08:38 PM

New Delhi:

उत्तरी कश्मीर के बारामुला शहर के सोपोर जिले में दो अज्ञात आंतकवादियों को सेना की मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस के अनसार दांगीवाचा के करीब 60 किमी दूर दुर्सो गांव में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान दो विदेशी आंतकियों को पकड़ने के बाद मार गिराया गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार गांव में चलाए जा रहे सर्च अभियान मे पकड़े जाने के बाद दो विदेशी आंतकवादियों को मार दिया गया। मुठभेड़ के बारे में बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि गांव में सर्च अभियान देखकर आंतकवादियों ने फायरिंग शूरू कर दी।

इस फायरिंग का जवाब देते हुए सुरक्षा बलों ने दोनो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आंतकी लश्कर समूह के होने की संभावना मानी जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही इनकी अभी तक कोई पहचान हुई है।

गांव में अभी भी सर्च अभियान जारी है।