हैवलॉक द्वीप से पर्यटकों का रेस्क्यू जारी, सैकड़ों निकाले गये
भारी बारिश और तूफान की वजह से अंडमान-निकोबार के हैवलॉक द्वीप पर करीब 1000 पर्यटक अब भी फंसे हैं। इसमें 320 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।
highlights
- अंडमान-निकोबार के हैवलॉक द्वीप से पर्यटकों का रेस्क्यू जारी
- 120 पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू, नौसेना के 6 जहाज की ली जा रही है मदद
- जगदीश मुखी ने कहा, शनिवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी
नई दिल्ली:
भारी बारिश और तूफान की वजह से अंडमान-निकोबार के हैवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू जारी है। द्वीप पर करीब 1000 पर्यटक अब भी फंसे हैं। इसमें 320 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। कोस्ट गार्ड ने कहा, '120 लोगों का अब तक रेस्क्यू किया गया है। नौसेना राहत-बचाव कार्य में जुटी है।'
नौसेना के 6 जहाज और वायुसेना के 2 हेलीकॉप्ट की मदद राहत-बचाव कार्य में ली जा रही है।
अंडमान के उप राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा, 'उम्मीद है कि कल (शनिवार) तक स्थिति सामान्य हो जाएगा, होटल मालिकों से कहा गया है कि पर्यटकों से खाने और रहने के पैसे न लें।'
उन्होंने कहा, 'जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। पर्यटकों से होटल में ही रहने के लिए कहा गया है।'
No loss of life&property.Tourists safe,asked them to stay in hotels due to bad weather-Jagdish Mukhi LG Andaman&Nicobar on Havelock tourists pic.twitter.com/IOFeiDoci5
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
Tourists stranded in #Andaman due to bad weather: IAF rescue operations underway pic.twitter.com/QMGirWs68t
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
नौसेना अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुरोध पर राहत बचाव कार्य चला रही है। पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर लाया जा रहा है। पिछले दिनों आपदा प्रबंधन विभाग ने आशंका जताई थी कि हैवलॉक में चक्रवाती तूफान आ सकता है।
और पढ़ें: राजनाथ ने कहा, हेवलॉक द्वीप में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित, तूफान कम होते ही शुरु होगा बचाव कार्य
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Sangeet: आरती सिंह ने शादी से पहले सरेआम दूल्हे को कर लिया किस, वीडियो वायरल
-
Arti Singh Mehendi: आरती सिंह ने रचाई हाथों में मेहंदी...पर्पल ड्रेस में लगीं कयामत, देखें दुल्हन का स्वैग
-
Krushna-Kashmeera Dance: आरती सिंह के संगीत में कृष्णा-कश्मीरा ने किया धमाकेदार डांस, कजरारे पर थिरके भैया-भाभी
धर्म-कर्म
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर
-
Varuthini Ekadashi 2024: कब है बरूथिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय