logo-image

राहुल की सभा में चले लाठी-डंडे, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर घायल

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस झड़प में तंवर को भी चोटें आई है।

Updated on: 06 Oct 2016, 10:49 PM

नई दिल्ली:

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस झड़प में तंवर को भी चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह झड़प राहुल गांधी की सभा में हुई थी।

दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को यूपी में किसान यात्रा खत्म कर दिल्ली पहुंचे थे। जहां उनके स्वागत में भैरों मंदिर पर तंवर और हुड्डा समर्थकों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच लाठियां चलीं। जिसमें अशोक तंवर और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं।

बाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, जनार्दन द्विवेदी, भपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा और कमलनाथ ने आरएमएल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। जहां राहुल मीडिया के सवालों से बचते दिखे।