मुंबई: ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अनिल कपूर ने किया लोकल ट्रेन में सफ़र
अनिल कपूर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही लिखा कि वो ट्रेन में इसलिए बैठे, ताकि घर जल्दी पहुंचकर घरवालों के साथ समय बिता सकें।
मुंबई:
एक्टर अनिल कपूर ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन में सफ़र किया। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही लिखा कि वो ट्रेन में इसलिए बैठे, ताकि घर जल्दी पहुंचकर घरवालों के साथ समय बिता सकें।
What would have taken us 2hrs today took us 20mins #lifeasweknowit On time for Visarjan #ganpatibappamorya pic.twitter.com/Gqo7aWFolN
— Jai Singh Rathore (@AnilKapoor) September 6, 2016
अनिल कपूर ने ट्वीट किया कि इस यात्रा ने उनकी बचपन की यादें ताज़ा कर दी। वो ऐसे ही दिल्ली में अपने दादा-दादी से मिलने जाते थे। अनिल ने ये भी लिखा कि लोकल ट्रेन में सफर कर वो दो घंटे की बजाय सिर्फ 20 मिनट में ही घर पहुंच गए।
Avoiding the visarjan traffic & earning brownie points for getting home on time with the wife! #GanpatiBappaMorya pic.twitter.com/QPD3K7lLL5
— Jai Singh Rathore (@AnilKapoor) September 6, 2016
दिग्गज अभिनेता ने पुलिसकर्मियों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'चिंता मत करिए, मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि उनके साथ ये एक सेल्फी है, मुंबई लोकल, दादर।'
Don't worry not arrested, just a Happy #selfie with our cops. Thank you for everything! #MumbaiLocal #Dadar pic.twitter.com/orHZBm4c0P
— Jai Singh Rathore (@AnilKapoor) September 6, 2016
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां