मोदी के मुरीद हुए राहुल गांधी, कहा- पीएम ने पिछले ढाई साल में पहली बार अच्छा काम किया
पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम ने पिछले ढाई साल में पहली बार अच्छा काम किया है।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम ने पिछले ढाई साल में पहली बार अच्छा काम किया है। राहुल ने कहा, 'मैं और मेरी पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक के मसले पर पीएम मोदी के साथ हैं। वह जो कर रहे हैं, सही है।'
#WATCH Rahul Gandhi: "I thank PM for taking this action. My party & I stand with him in this" on #SurgicalStrike conducted by Indian army pic.twitter.com/L7kSlg0lEk
— ANI UP (@ANINewsUP) September 30, 2016
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, 'मोदी जी ने ढाई साल में पहली बार ऐसा ऐक्शन लिया है जो प्रधानमंत्री पद के लायक है।' ऐसा पहली बार है जब राहुल ने पीएम मोदी की पिछले ढाई साल में तारीफ की है।
नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर बुधवार को भारतीय जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था। भारत के इस फैसले की खूब सराहना हो रही है। सभी विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एकजुटता जाहिर की है।
सर्जिकल स्ट्राइक में 50 आतंकी मारे गये हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य