हैदराबाद पुलिस ने इंटरनेट कैफे में की छापेमारी, पोर्न देखते पकड़े गए 65 नाबालिग
हैदराबाद पुलिस ने शहर में साइबर कैफे के खिलाफ चल रही छापेमारी अभियान में 65 नाबालिग को अलग अलग कैफे में पोर्न देखते हुए पकड़ा।
हैदराबाद:
हैदराबाद पुलिस ने शहर में साइबर कैफे पर चल रही छापेमारी अभियान में 65 नाबालिग को अलग अलग कैफे में पोर्न देखते हुए पकड़ा। जिन साइबर कैफे में ये नाबालिग बच्चे पकड़े गए, उनके खिलाफ भी 30 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें उन पर लगे आरोपों में सिक्योरिटी कैमरा नहीं लगाने से लेकर नाबालिगों को पोर्न देखने देना तक शामिल है।
हैदराबाद में पुलिस 65 किशोरों शहर के अलग अलग साइबर कैफे में पोर्न देखते हुए पकड़ा है। जो एक छापेमारी अभियान के अंतर्गत पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि उनके पास कई अभिभावकों की शिकायत आई थी।
माता-पिता का कहना था कि उनके बच्चे स्कूल होमवर्क के बहाने इंटरनेट कैफे में जरुरत से ज्यादा समय बिताते है। जिसके बाद पुलिस ने सप्ताह भर में अलग अलग कैफे में छापेमारी कर 65 नाबालिगों को पोर्न देखते पकड़ा गया।
यह भी देखें- हैदराबाद दोहरे बम ब्लास्ट मामले में IM का आतंकी यासीन भटकल समेत 5 दोषी
बताया गया कि ये बच्चे 12-16 साल के हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की मुहिम पहली बार चलाई गई है। पुलिस अब नाबालिगों और उनके माता पिता की काउंसलिंग करेगी। पुलिस ने लगातार शिकायत मिलने पर लगभग 100 इंटरनेट कैफों की छानबीन की तो, इस छानबीन में पाया कि बच्चे अश्लील साइट को ब्राउज कर रहे थे।
इसमें शामिल कैफे ओनर के खिलाफ पुलिस ने 30 केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाने से लेकर बच्चों को अश्लील साइट देखने के लिए अनुमति देने के आरोप में केस दर्ज किए गये है। हैदराबाद सिटी पुलिस ऐक्ट के तहत इन्हें छह महीने जेल भी भेजा जा सकता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य