लोगों को हो रही परेशानी का मुझे है अहसास: प्रधानमंत्री मोदी
मोदी ने 'मन की बात' में कहा, मोदी ने 'मन की बात' में कहा, 'लोग दर्द से गुजर रहे हैं।'
New Delhi:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने नोटबंदी से लोगों को हुई परेशानियों के दर्द को महसूस किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और काले धन पर अंकुश लगाने के लिए यह जरूरी था।
मोदी ने 'मन की बात' में कहा, 'लोग दर्द से गुजर रहे हैं। किसने इस दर्द को महसूस नहीं किया। मैंने इस दर्द को लोगों से अधिक महसूस किया है।'
मोदी ने कहा कि उन्हें नोटबंदी पर लोगों से तीन तरह के सुझाव मिले हैं।
उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों ने नागरिकों के सामने आ रही समस्याओं, असुविधाओं के बारे में लिखा। दूसरी श्रेणी में लोगों ने इसे राष्ट्र के हित में अच्छे काम के रूप में चिन्हित किया। उन्होंने हालांकि कुछ हिस्सों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के नए तरीकों पर भी बात की।'
उन्होंने कहा, 'तीसरी श्रेणी में लोगों ने नोटबंदी के कदम का समर्थन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध जारी रखने का आग्रह किया।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें