दिल्ली में फिर दिखा रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने दो लोगों को कुचला
घटना वाली जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई
नई दिल्ली:
दिल्ली में एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर, दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक तेज रफ्तार मारुति कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को बेहद गंभीर चोंटे भी आई हैं। घटना वाली जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई।
आप सीसीटीवी वीडियो में देख सकते हैं कैसे कार चालक टक्कर के मौके से फरार हो जाता है। ये घटना 21 सितंबर की है जिसमें मोटर ड्राइविंग स्कूल में ट्रेनर का काम करने वाले सिद्धार्थ (36साल) और एक अन्य व्यक्ति को मारुति रिट्ज कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सिद्वार्थ और एक अन्य व्यक्ति को संभलने तक का मौका नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक कार चालक एक डॉक्टर थे जो टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें