logo-image

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2016: 'पिंक' और 'ऐ दिल है मुश्किल' ने मारी बाजी

अमिताभ बच्चन को 'पिंक' के लिए बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

Updated on: 05 Dec 2016, 10:00 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अवॉर्ड्स फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में इस साल के पहले अवॉर्ड फंक्शन की शूटिंग हुई, जिसमें अमिताभ बच्चन की 'पिंक' समेत कई फिल्मों ने बाजी मारी। इस शो को करन जौहर और करन सिंह ग्रोवर ने होस्ट किया। स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स शो 25 दिसंबर के बाद टीवी पर प्रसारित होगा। किन-किन एक्टर्स और फिल्मों को मिला पुरस्कार...

बेस्ट एक्टर: अमिताभ बच्चन (पिंक)

बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)

बेस्ट फिल्म: पिंक

बेस्ट डायरेक्टर: राम माधवानी

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: रेखा

स्टार प्लस की नई सोच: आलिया भट्ट

बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल: वरुण धवन

स्टाइल आईकॉन अवॉर्ड: दीपिका पादुकोण

मोस्ट प्रोमाइसिंग डायरेक्टर: टीनू सुरेश देसाई (रुस्तम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: शबाना आज़मी (नीरजा)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: अनय गोस्वामी (फितूर)

बेस्ट एडिटिंग: आदित्य बैनर्जी (पिंक)

बेस्ट एक्शन: जय सिंह निज्जर (शिवाय)

बेस्ट स्टोरी स्क्रीनप्ले: साइविन क्वादसर (नीरजा)

बेस्ट डायलॉग: रितेश शाह (पिंक)

बेस्ट लिरिसिस्ट: अमिताभ भट्टाचार्य (ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट म्यूज़िक: प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अमित मिश्रा (बुलैया.. ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): पलक मुच्छाल (कौन तुझे यूं प्यार करेगा...)

बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को सीजर (काला चश्मा..बार-बार देखो)

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: रिया शुक्ला (निल बटे सन्नाटा)

बेस्ट न्यूकमर (फीमेल): दिशा पटानी (एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी)

बेस्ट न्यूकमर (मेल): जिम सारभ (नीरजा), हर्षवर्धन कपूर (मिर्ज़िया)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: ऋषि कपूर (कपूर एंड संस)