logo-image

अब AIR पर सुन सकेंगे सबसे मशहूर टीवी सीरियल 'महाभारत'

दूरदर्शन पर 'महाभारत' 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक चला था। इसे बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था, जबकि उनके बेटे रवि चोपड़ा ने शो को डायरेक्ट किया था।

Updated on: 14 Dec 2016, 09:42 PM

नई दिल्ली:

90 के दशक के सबसे चर्चित शो महाभारत ने टीवी पर इतिहास रच दिया था। अब एक बार फिर यह आपके सामने नए कलेवर में आ रहा है। अब आप महाभारत को ऑल इंडिया रेडियो (AIR) पर सुन सकेंगे। 19 नवंबर से इसे रेडियो पर सुनाया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि allindiaradio.Gov.In पर जाकर महाभारत को लाइव भी सुन सकते हैं। श्रोता इसे ट्विटर पर #MahabharatonAIR लिखकर शेयर भी कर सकते हैं। यह 140 एपिसोड में बांटा गया है और एक एपिसोड आधे धंटे का होगा। यह 19 दिसंबर से सुबह 11.30 बजे से लेकर 30 जून 2017 तक चलेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, यह शो सोमवार से शुक्रवार तक हिंदी जोन के 70 प्राइमरी चैनल पर ब्रॉडकास्ट होगा। इसमें दिल्ली का एफएम गोल्ड स्टेशन, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई भी शामिल है। बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, उत्तरांचल और उत्तर प्रदेश में भी ब्रॉडकास्ट होगा।

दूरदर्शन पर 'महाभारत' 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक चला था। इसे बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था, जबकि उनके बेटे रवि चोपड़ा ने शो को डायरेक्ट किया था।