अनिल बैजल 31 दिसंबर को लेंगे दिल्ली के उप-राज्यपाल पद की शपथ
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव रहे अनिल बैजल को राष्ट्रपति ने दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया है। बैजल 31 दिसंबर को शपथ लेंगे।
नई दिल्ली:
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव रहे अनिल बैजल को राष्ट्रपति ने दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया है। बैजल 31 दिसंबर को शपथ लेंगे। केंद्र ने बुधवार को उनके नाम पर मुहर पर लगाई थी। जिसके बाद बैजल का नाम राष्ट्रपति के पास भेजा गया था।
बैजल विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक्जीक्यूटिव काउंसिल से भी जुड़े रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद इस संस्था से जुड़े कुछ लोगों को सरकार में जगह मिली है।
1969 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बैजल दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय गृह सचिव जैसे प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। वह 2006 में केंद्रीय शहरी विकास सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
नजीब जंग ने सबको चौंकाते हुए बीते गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद उप-राज्यपाल नजीब जंग और अरविंद केजरीवाल के बीच टकराव देखने को मिला था। काम के अधिकार को लेकर कई बार लड़ाईयां सार्वजनिक हुई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य