logo-image

घायल पाम सिवेट को मिला इलाज, नैनीताल ज़ू में देखने के लिए रखा जाएगा

डॉक्टर के मुताबिक इसके शरीर में हरकत बिल्कुल कम थी और ये खाना भी नहीं खा पा रहा था। काफ़ी उपचार के बाद पाम सीवेट की हालत में सुधार आया है और वो उसे जल्द ही ज़ू में आने वाले लोगों के देखने के लिए रखा जाएगा

Updated on: 06 Oct 2016, 07:05 PM

नई दिल्ली:

उत्तराखंड के नैनीताल में एक विशेष जानवर पाम सिवेट को ज़ू में लाया गया है। हिमालय पर्वत के आस-पास पाए जाने वाले इस जानवर को जब ज़ू में लाया गया तो उसकी स्थिति काफ़ी ख़राब थी। डॉक्टर के मुताबिक इसके शरीर में हरकत बिल्कुल कम थी और ये खाना भी नहीं खा पा रहा था। काफ़ी उपचार के बाद पाम सीवेट की हालत में सुधार आया है और वो उसे जल्द ही ज़ू में आने वाले लोगों के देखने के लिए रखा जाएगा।

पाम सीवेट ठंडी जगहों पर रहने वाला जानवर है जो हिमालय के आस-पास के इलाकों में पाया जाता है। ये सर्वाहारी जानवर है जो मांस और फल-फूल, पत्ते सब खाता है। इसकी नाक काफ़ी दूरी से अपने शिकार को सूंघ लेती है। ये काफ़ी ऊंचे पेड़ों पर रहता है और बिलों में आराम करता है।