अमर सिंह बने एसपी के राष्ट्रीय महासचिव
समाजवादी पार्टी में जारी फेरबदल के बीच अमर सिंह को पार्टी महासचिव बनाया गया है। एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी महासचिव की कमान दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।
लखनऊ:
समाजवादी पार्टी में जारी फेरबदल के बीच अमर सिंह को पार्टी महासचिव बनाया गया है। एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी महासचिव की कमान दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच झगड़ा थमने के बाद पार्टी में कई बदलाव किए गए हैं। राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वाले सिंह को कुछ महीने पहले ही पार्टी में शामिल किया गया था।
मुलायम ने यहां जारी पत्र में कहा, ‘प्रिय श्री अमर सिंह जी, आपको समाजवादी पार्टी महामंत्री नियुक्त किया जाता है।’ सपा मुखिया ने आशा जतायी कि सिंह आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अमर सिंह पहले भी एसपी के महासचिव रह चुके हैं। उन्हें वर्ष 2010 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था। हाल में हुए राज्यसभा के चुनाव के वक्त वह लगातार दूसरी बार एसपी के टिकट पर राज्यसभा में पहुंचे थे।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव बीच हाल में हुई उठापटक के लिये सीएम और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने परोक्ष रूप से अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी