जल्द ही नए थलसेना और वायुसेना प्रमुखों के नाम की होगी घोषणा: मनोहर पर्रिकर
पर्रिकर ने नए सेना प्रमुखों के नामों की घोषणा के लिए समयसीमा का उल्लेख नहीं किया है।
नई दिल्ली:
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही थलसेना और वायुसेना प्रमुखों के नामों का ऐलान करेंगे। उन्होंने विजय दिवस पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही।
देश 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारतीय सेना की फतह की याद में विजय दिवस मनाता है। इसके बाद ही पाकिस्तान से अलग होकर एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
हालांकि, पर्रिकर ने नए सेना प्रमुखों के नामों की घोषणा के लिए समयसीमा का उल्लेख नहीं किया है।
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप रापा, दोनों 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नए सैन्य प्रमुखों की नियुक्ति से संबंधित फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय में है और इस संबंध में आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद किए जाने की संभावना है।
सूत्रों का कहना है कि जनरल दलबीर सिंह की जगह लेने के लिए पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बक्शी, दक्षिणी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी.एम.हरीज और सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत दौड़ में हैं।
वहीं, वायुसेना प्रमुख के लिए एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ का नाम सबसे आगे चल रहा है।
पर्रिकर ने 16 दिसंबर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन भारत ने 'निर्णायक जीत' हासिल की थी।
उन्होंने कहा, "मुझे इस दिन के महत्व पर जोर देने की जरूरत नहीं है। यह वह दिन है जब हमें निर्णायक जीत मिली थी और एक नए देश का गठन हुआ था।"
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी