कावेरी जल विवाद: कर्नाटक विधान परिषद में SC के आदेश के खिलाफ प्रस्ताव पारित
कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया है। प्रस्ताव पास होने पर कोर्ट और सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
नई दिल्ली:
कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कर्नाटक विधान परिषद ने प्रस्ताव पारित किया है। इस फैसले के खिलाफ न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे पहले कर्नाटक कैबिनेट ने तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने से इनकार कर दिया था। आपको बता दें की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से राज्य भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसके बाद विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया है। राज्य में सभी दल इस मामले पर एक मत हैं।
Cauvery Issue: Karnataka Legislative Passes resolution against SC order. pic.twitter.com/U6Ig9G8AjS
— Pradeep Tripathi (@pradeep_t09) September 23, 2016
और पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अगली सुनवाई तक रोजाना 6 हजार क्यूसेक पानी छोड़े कर्नाटक
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता रिजवान अरशद ने कहा 'हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। लेकिन, यहां पर स्थिति खराब है और इसे समझने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कावेरी विवाद पर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। लेकिन, उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।'
रिजवान ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'उसे कर्नाटक के लोगों की चिंता नहीं है।' उन्होंने कहा कि पीएम अगर इस मामले हस्तक्षेप करते तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती।
क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?
मंगलवार को कावेरी जल विवाद के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि अगली सुनवाई तक कर्नाटक रोजाना 6 हजार क्यूसेक पानी छोड़े। साथ ही अपने निर्देश में कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को चार सप्ताह के अंदर कावेरी वॉटर मैनेजमेंट बोर्ड गठन करने को कहा था।
और पढ़ें: कर्नाटक कैबिनेट का फैसला, तमिलनाडु के लिए नहीं छोड़ेगा पानी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर