logo-image

नेवी बेस के पास दिखे हथियारबंद संदिग्ध, 2 के स्केच जारी

महाराष्ट्र के उरण बेस के पास हथियारों से लैस दिखे संदिग्ध लोगों में 2 के स्कैच जारी किये गए हैं। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है।

Updated on: 23 Sep 2016, 11:06 AM

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के उरण बेस के पास हथियारों से लैस दिखे संदिग्ध लोगों में 2 के स्कैच जारी किये गए हैं। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। मुंबई से करीब 47 किमी दूर स्थित इस नौसेना बेस के पास बृहस्पतिवार सुबह स्कूली बच्चों ने हथियारों से लैस लोगों को घूमते देखा था। जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर राहुल सिन्हा ने बताया कि पठान सूट पहने 5-6 लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया था। जिसके बाद नौसेना अलर्ट पर है और तलाशी अभियान चला रही है।

किसी भी आतंकी खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जिस स्कूल के बच्चों ने संदिग्धों को देखा था, वो आईएनएस अभिमन्यु और नेवी बेस के बिल्कुल करीब है। इस मामले में स्थानीय मछुआरों से भी पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।