राफेल विमान सौदे पर आज होंगे हस्ताक्षर, जानें क्या है खासियत
भारत-फ्रांस राफेल सौदे पर आज नई दिल्ली में हस्ताक्षर किये जाएंगे। इसके लिए फ्रांस के रक्षामंत्री भारत पहुंच चुके हैं। सौदे के तहत 7.87 बिलियन यूरो यानि 59 हजार करोड़ की लागत से 36 राफेल विमान खरीदे जाएंगे।
नई दिल्ली:
भारत-फ्रांस राफेल सौदे पर आज नई दिल्ली में हस्ताक्षर किये जाएंगे। इसके लिए फ्रांस के रक्षामंत्री भारत पहुंच चुके हैं। सौदे के तहत 7.87 बिलियन यूरो यानि 59 हजार करोड़ की लागत से 36 राफेल विमान खरीदे जाएंगे। हाल ही में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी कहा था कि राफेल डील अब ‘निर्णायक अवस्था’ में है। राफेल में अत्याधुनिक मिसाइल लगे हुए हैं जिससे भारतीय वायु सेना को मजबूती मिलेगी।
राफेल विमान की खासियत:-
> राफेल के साथ ही भारत ऐसे हथियारों से लैस हो जायेगा जिसका एशिया महाद्वीप में कोई सानी नहीं।
> राफेल के साथ मेटीओर मिसाइल्स जो हवा से हवा में 150 किमी तक मार कर सकती हैं।
> राफेल मीका मिसाइल से भी लैस है जिसकी रेंज हवा से हवा में 79 किमी है।
और पढ़ें- 'फ्रेंच लड़ाकू विमान राफेल भारतीय आसमान में भरेगा उड़ान'
> स्काल्प मिसाइल भी राफेल के साथ है क्रूज मिसाइल की श्रृंखला में आती है और इसका रेंज 300 किमी है।
> इस डील के बाद चीन हो या पाकिस्तान भारत की हवाई ताकत के जद में आ जाएंगे और भारत के सामने कमतर ही महसूस करेंगे।
डील में सरकार ने बचाए पैसे:-
पुरानी डील की कीमत करीब 1.20 लाख हजार करोड़ (एक लाख बीस हजार करोड़ रूपये) थी। फ्रांस नई सौदे की कीमत करीब 65 हजार करोड़ चाहता था। लेकिन, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर सौदे की कीमत कम कराना चाहते थे। जिसमें भारत को कामयाबी मिली है। अब ये सौदा 59 हजार करोड़ में तय हुआ है। राफेल बनाने वाली कंपनी 5 साल की वारंटी भी देगी। साथ ही अगर 36 महीने में राफेल विमान को देने में देरी हुई तो कंपनी पर पेनल्टी भी लगेगी।
2007 से हो रही थी कोशिश
साल 2007 से भारत-फ्रांस के लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रहा है। लेकिन सौदा किसी ना किसी कारण से अटका हुआ था। लेकिन पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की यात्रा के दौरान ऐलान किया कि भारत फ्रांस की सरकार से सीधे 36 फाइटर जेट्स खरीदेगा। यूपीए सरकार के दौरान भारत 126 विमानों का सौदा करना चाहता था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर