logo-image

वीडियो: मार्क जकरबर्ग ने शेयर किया बेटी मैक्स के नन्हें कदमों का इमोशनल वीडियो

शुक्रवार को फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपनी बेटी मैक्स का एक नया 360 डिग्री वीडियो शेयर किया। जिसमें अपनी बेटी के कदमों और मार्क की खुशी को दिखाया गया है।

Updated on: 17 Dec 2016, 04:08 PM

नई दिल्ली:

किसी भी मां-बाप के लिए उसके बच्चों की खुशी उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। शुक्रवार को फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपनी बेटी मैक्स का एक नया 360 डिग्री वीडियो शेयर किया। जिसमें अपनी बेटी के कदमों और मार्क की खुशी को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक ने मुस्लिमों की सूची बनाने से किया इनकार

मार्क जकरबर्ग की बेटी मैक्स अब बड़ी हो रही है। साथ मैक्स ने अब चलना भी शुरू कर दिया है। नन्हें नन्हें कदमों से चलती हुई मैक्स का यह खास 360 डिग्री वीडियो की मार्क ने फेसबुक पर शेयर किया। जिसमें पिता जकरबर्ग के चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है।

शुक्रवार रात उन्होंने यह विडियो शेयर किया और लिखा कि जब मैं बच्चा था और पहली बार चलना शुरू किया था तो मेरी मां ने एक बेबी बुक में वह तारीख नोट कर ली थी। जब मेरी बहन के बच्चों ने चलना शुरू किया तो उन्होंने उन लम्हों को फोटो और विडियो के जरिए रिकॉर्ड कर लिया।

यह भी पढ़ें- ओबामा ने लगाया आरोप, कहा चुनावों में हुए साइबर अटैक में रूस का हाथ

जकरबर्ग ने आगे लिखा कि जब मैक्स ने चलना शुरू किया है तो मैंने इस लम्हे को 360 डिग्री विडियो में कैप्चर करना चाहा ताकि हमारे दोस्तों और परिवार के लोगों को यह महसूस हो सके कि वे यहीं हमारे पास हैं। मार्क और उनकी पत्नी प्रिसिला की बेटी मैक्सिमा जकरबर्ग का जन्म पिछले साल 1 दिसंबर को हुआ था।