logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

68 साल बाद आकाश में इन जगहों से दिखेगा सुपरमून

आज देश भर में कार्तिक पूर्णिमा के साथ गुरु पर्व की धूम है। इसके साथ ही आज रात को क्या 68 साल बाद सुपरमून दिखने वाला है। आपने इस सुपर डुपरमून या एक्स्ट्रा सुपरमून के बारे में तो सुना ही होगा।

Updated on: 14 Nov 2016, 04:20 PM

नई दिल्ली:

आज देश भर में कार्तिक पूर्णिमा के साथ गुरु पर्व की धूम है। इसके साथ ही आज रात को क्या 68 साल बाद सुपरमून दिखने वाला है। आपने इस सुपर डुपरमून या एक्स्ट्रा सुपरमून के बारे में तो सुना ही होगा। इस समय आकाश का अलग ही नजारा होता है। आइए हम आपको बताते हैं। इस सुपरमून का शानदार नजारा आप कहां-कहां से ले सकते हैं।

तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बेंगलुरू

इसे आप साफ आसमान के नीचे पेड़ों से दूर किसी भी खुली और अंधेरी जगह देख सकते हैं। वहां से इस सुपरमून का शानदार नजारा दिखाई देगा। मौसम साफ रहा तो चांद को रात से सुबह तक किसी भी समय देखा जा सकेगा। तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बेंगलुरू के साथ कई राज्यों में इसे शाम को सात बजे के बाद देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें, Kartik Purnima 2016: कार्तिक पूर्णिमा पर ऐसे रखें उपवास, घर में होगी धन की वर्षा 

धरती के चारों ओर चक्कर लगाने वाला चांद कभी कभार ही पृथ्वी के इतने करीब आ पाता है। इससे वह बहुत ही बड़ा दिखने लगता है। खगोलशास्त्र में ऐसे चांद को सुपरमून कहा जाता है। लेकिन 14 नवंबर 2016 को चंद्रमा, सुपरमून से भी बड़ा दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें, Kartik Purnima 2016: इस ​कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगा आपका भाग्य जानें इसका महत्व और इतिहास

वैज्ञानिक के अनुसार, सुपरमून पूर्णिमा के चांद से 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखता है। 2016 में तीन बार सुपरमून का दीदार होना है। इस साल का पहला सुपरमून 16 अक्टूबर को दिखा। दूसरा 14 नवंबर को और तीसरा 14 दिसंबर को दिखाई पड़ेगा। लेकिन 14 नवंबर वाला सुपर डुपरमून बहुत ही ज्यादा बड़ा और सबसे ज्यादा चमकदार होगा। अगर आप 14 नवंबर का मौका चूक गए तो आपको 2034 तक इंतजार करना पड़ेगा।