logo-image

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र शेट्टी को दिल का दौरा पड़ने की शिकायत के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

Updated on: 12 Oct 2016, 12:03 AM

नई दिल्ली:

मंगलवार सुबह पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा था लेकिन शिल्पा शेट्टी के लिए ये सुबह ग़मों का पहाड़ बनकर आयी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी (74) की मंगलवार सुबह मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र शेट्टी को दिल का दौरा पड़ने की शिकायत के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मुंबई के विले पार्ले की श्मशान भूमि पर सुरेंद्र शेट्टी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।