विरोध के बाद पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम और अमानत अली का कार्यक्रम रद्द
मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का गुड़गांव में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। आतिफ 15 अक्टूबर को परफॉर्म करने वाले थे। वहीं शफकत अमानत अली का बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।
नई दिल्ली:
मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का गुड़गांव में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। आतिफ 15 अक्टूबर को परफॉर्म करने वाले थे। वहीं शफकत अमानत अली का बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ उठ रही आवाजों के बीच कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुड़गांव के पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, 'अगर कार्यक्रम होता है तो इसकी वजह से कोई भी घटना घट सकती है।' डिप्टी कमिश्नर सत्यप्रकाश ने कहा, 'हमने आयोजकों को केवल सुझाव भेजा है कि वो कार्यक्रम टाल सकते हैं। कार्यक्रम होता है तो सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन हो सकता है या जूता फेंकने जैसी घटना हो सकती है।
और पढ़ें: अब VHP ने किया विरोध, कहा- बेंगलुरु में पाक कलाकारों को नहीं मिले इजाजत
बेंगलुरु में शफकत अली के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। इससे पहले विश्व हिन्दू परिषद(वीएचपी) ने पुलिस को पत्र लिखकर 30 सितंबर को होने वाले पाकिस्तानी सिंगर के शो को रद्द करने की मांग की थी। शफकत का 18 सितंबर को बेंगलुरु में कार्यक्रम था।
और पढ़ें: एमएनएस की धमकी के बाद फवाद खान ने छोड़ा भारत
आपको बता दें की जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकियों के हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में विरोध हो रहा है। राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने सबसे पहले आवाज उठाई थी। जिसके बाद फवाद खान को भारत छोड़ना पड़ा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें