logo-image

पाकिस्तानी गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

Updated on: 08 Nov 2016, 06:50 PM

नई दिल्ली:

पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्सों ने नौशेरा और पुंछ के केजी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

जानकारी के मुताबिक दोपहर तकरीबन 1:45 बजे 120 एमएम के मोर्टार दागे गए। जवाब में भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। पाकिस्तान के तरफ से हुए गोलीबारी में जवान घायल भी हो गए हैं।

नौशेरा सेक्टर में स्थानीय लोगों ने मोर्टार शेल को दिखाया जो पाकिस्तान की तरफ से दागे गए थे।