सुपरमॉडल रहीं मेलानिया ट्रंप बनी अमेरिका की फर्स्ट लेडी, जानें कुछ खास बातें
अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा सही साबित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सबसे बड़े पद पर विराजमान हो गये है
नई दिल्ली:
अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा सही साबित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सबसे बड़े पद पर विराजमान हो गये हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान जितनी चर्चा डोनाल्ड ट्रंप की रही उतनी ही सुर्खियां ट्रंप की उनकी पत्नी मेलानिया की भी रहीं। डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद अब वह अमेरिका की फर्स्ट लेडी बन गयी हैं। साथ ही यह अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई फॉर्मर सुपरमॉडल फर्स्ट लेडी होंगी। तो आईये जानते हैं कौन है अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया-
सुपरमॉडल मेलानिया
1987 में केवल 17 साल की उम्र में मेलानिया ने मॉडलिंग प्रोफेशन की शुरूआत की। वह, युगोस्लाविया जिसे अब स्लोवेनिया के नाम से जानते हैं, वहां की सुपर मॉडल रह चुकी हैं। मेलानिया के बारे में कहा जाता है कि उन्हें कभी भी न्यूड फोटोग्राफ्स क्लिक कराने में कोई हिचक ही नहीं हुई।
कैसे हुई ट्रंप-मेलानिया की मुलाकात
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाकात 1998 में एक पार्टी में हुई. ट्रंप उनके आकर्षण से खुद को अलग नहीं रख सके और यह रिश्ता 2005 में शादी में तब्दील हो गया। मेलानिया साल 1996 से अमेरिका में रह रही हैं और साल 2006 में उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिली थी।
ट्रंप की तीसरी पत्नी
सुपरमॉडल मेलानिया ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। पांच भाषाओं स्लोवेनियन, इंग्लिश, फ्रेंच, सर्बियन और जर्मन जानने वाली मेलानिया, ट्रंप से उम्र में 24 वर्ष छोटी हैं। वे एक मॉडल होने के साथ घड़ी व ज्वेलरी की डिजाइनर भी हैं।
एक बेटे की मां है मेलानिया
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को एक बेटा है, जिसका नाम बेरोन है। उसका जन्म 2006 में हुआ था। उसके जन्म के बाद उन्होंने स्थानीय हेल्थ क्लिनिक को एक ऐंबुलेंस भी दान किया था।
अमेरिकी चुनाव में चर्चे में रहा न्यूड फोटोशूट
वर्ष 2000 में मेलानिया ने न्यूड फोटोशूट कराया था। मेलानिया न्यूड पोज देने वाली पहली फर्स्ट लेडी हैं। मेलानिया ने वर्ष 2000 में पुरुषों की मैगजीन जीक्यू के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। मेलानिया की यही फोटो पिछले दिनों वायरल हो गई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह