logo-image

फिल्म 'बेवॉच' में नेगेटिव किरदार निभाएंगी प्रियंका

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फीचर फिल्म 'बेवॉच' में उनके रोल का खुलासा किया है। ये उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्‍म में प्रियंका नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।

Updated on: 20 Sep 2016, 05:18 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फीचर फिल्म 'बेवॉच' में उनके रोल का खुलासा किया है। ये उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्‍म में प्रियंका नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।

'बेवॉच' 90 के दशक की लोकप्रिय टीवी सीरिज है जिस पर अब फिल्म बन रही है। इस फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके नाकारात्मक किरदार से लोगों को नफरत हो जाएगा ।

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन में भी काम किया है। क्वांटिको को लेकर भी प्रियंका ने कहा कि उनको क्वांटिको के ऐपीसोड बेहद पसंद आए