IndvsEng, 2nd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया 298 रन की बढ़त पर
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है।
नई दिल्ली:
विशाखापत्तनम में भारत और इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया 298 रन की बढ़त के साथ बैटिंग कर रही है। क्रीज पर कप्तान विराट कोहली 70 गेंद पर 56 रन और अजिंक्य रहाणे 54 गेंदों पर 22 रन बनाकर मौजूद हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की ओर से बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच एक अच्छी पार्टनरशिप बन ही रही थी कि उमेश यादव ने 53 रन के स्कोर पर बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया। पहली पारी में कप्तान कोहली के धमाकेदार 167 रनों की पारी की बदौलत भारत ने मेहमान टीम के आगे 455 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
Live Cricket Score: India vs England, 2nd Test, Day 3
बल्लेबाज़ी करने आई इंग्लिश टीम की पारी शुरुआत से ही पटरी से उतरती नजर आई। लगातार एक के बाद विकेट गिरते रहे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 103 रन बना लिए थे।
भारत की तरफ से अश्विन ने 2 विकेट झटके हैं जबकि मोहम्मद सामी और जयंत यादव ने 1-1 विकेट लिया है। आज भारत जल्द से जल्द इंग्लैंड को आउट कर बड़ी बढञत लेना चाहेगा। जबकि इंग्लैंड की टीम भारत के स्कोर के नजदीक पहुंचना चाहेगी।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय,केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव और मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड : एलिस्टर कुक (कप्तान), हसीब हमीद, जोए रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन डकेट, मोइन अली, बेन स्टोक्स, जफर अंसारी, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह