logo-image

चूहे को दबोच ले गई बड़ी सी मकड़ी, वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को अब तक 2 लाख 91 हजार बार शेयर किया गया है।

Updated on: 27 Oct 2016, 08:43 PM

नई दिल्ली:

इस वीडियो को देखिए... आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इतनी बड़ी मकड़ी कि चूहे को ही उठा ले गई...। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। अब तक इसे करीब 2 करोड़, 10 लाख से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं। वीडियो थोड़ा डरावना है, लेकिन लोग इसको खूब देख रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में एक खतरनाक मकड़ी (हन्ट्समैन स्पाइडर) अपना खाना घसीटकर ले जा रही है, लेकिन उसका खाना कोई कीड़ा-मकोड़ा नहीं बल्कि एक चूहा है। इस वीडियो को ऑस्ट्रेलिया के जेसन वोमाल ने पोस्ट किया है।

 

अपने वीडियो पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वो अपने दफ्तर के लिए निकल रहा थे तभी उनके पड़ोसी ने कहा कि क्या तुम कुछ मजेदार देखना चाहते हो, और उन्होंने कहा- हां। तो हम फिर उसकी जगह पर गए और उनके पड़ोसी ने उन्होंने ये दिखाया। एक मकड़ी (हंट्समैन मकड़ी) चूहा खाना चाहती थी। और उसे घसीट कर दीवार पर ले जा रही थी।
इस दौरान उन्होंने इसे ना सिर्फ देखा बल्कि रिकॉर्ड कर डाला। और सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो को अब तक 2 लाख 91 हजार बार शेयर किया गया है। इस वीडियो पोस्ट पर 92 हजार से ज्यादा लोगों कमेंट कर चुके हैं।