logo-image

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण बंद बद्रीनाथ हाईवे खुलेगा आज, सीएम रावत ने कहा- 1800 यात्री फंसे

उत्तराखंड के विष्णुप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे बारिश के कारण बंद हो गया है। जिससे करीब 1800 तीर्थ यात्री फंसे हैं।

Updated on: 20 May 2017, 09:45 AM

नई दिल्ली:

उत्तराखंड के विष्णुप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे बारिश के कारण बंद हो गया है। जिससे करीब 1800 तीर्थ यात्री फंसे हैं। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि किसी के नुकसान की खबर नहीं हैं। केवल 1800 यात्री फंसे हैं। 15000 लोगों के फंसे होने की बात गलत है। सरकार ने पूरी व्यवस्था की है।

रावत ने कहा, 'बीआरओ और अन्य विभाग मलवा हटाने में जुटा है और आज रास्ता खोल दिया जाएगा। सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया की जा रही है।'

वहीं चमोली जिले के डीएम आशीष जोशी ने कहा, 'मार्ग में केवल 1800 के करीब यात्री बाधित हुए थे, जिनके रुकने, खाने का पूरा इंतजाम किया गया है।'

डीएम ने कहा, 'समय रहते यात्रा के प्रमुख शहरों में लोगों को रुकने की सलाह चली गयी जिससे कोई यात्री रास्ते में फंसा नहीं है। कोई घायल नहीं है। कोई अप्रिया घटना नहीं हुई है। 15000 यात्री के फंसने की खबर निराधार है।'

बाताया जा रहा है कि बारिश के कारण शुक्रवार दोपहर बाद हाथीपहाड़ में पहाड़ से हाईवे पर पत्थर गिरने शुरू हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन ने यात्री वाहनों को जाने से रोक दिया।

और पढ़ें: योगी आदित्यनाथ बोले, अगर RSS नहीं होता तो बंगाल, पंजाब और कश्मीर पाकिस्तान के कब्जे में होता

चट्टान गिरने के कारण हाथीपहाड़ के पास हाईवे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाथीपहाड़ में दोनों तरफ 500 से ज्यादा छोटे बड़े वाहन फंसे हुए हैं।

वहीं बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली आदि यात्रा के पड़ावों पर रोका गया है।बद्रीनाथ धाम में 15 हजार के करीब यात्री फंसे हुए हैं, जबकि अन्य यात्रा पड़ावों पर तकरीबन दस हजार यात्री मौजूद हैं।

आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें