उत्तराखंड : भारी बारिश से रुकी यमुनोत्री धाम की यात्रा, मुख्य मंदिर सुरक्षित, लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित जगहों पर
उत्तराखंड के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चार धाम की यमुनोत्री धाम यात्रा रोक दी गई है
देहरादून:
उत्तराखंड के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चार धाम की यमुनोत्री धाम यात्रा रोक दी गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 48 घंटे (शुक्रवार तक) और ज्यादा बौछारें पड़ने की बात कही है। जैसा कि शुक्रवार से भारी बारिश होने की आशंका है जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि यमुनोत्री के पास बादल फटने से यात्रा रुकी हुई है।
अधिकारियों ने हालांकि, बादल फटने की बात से इनकार किया है और कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नुकसान हुआ है।
और पढ़ें- मॉनसून सत्र LIVE: मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर ने किया स्वीकार
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लगातार बारिश और बादल फटने से गर्म पानी के जल स्रोत 'तप्त कुंड' को नुकसान पहुंचा है।
उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने कहा कि मुख्य मंदिर सुरक्षित है। यात्रा में मुख्य रूप से शामिल करीब पांच दर्जन श्रद्धालुओं और पुजारियों को जानकी चट्टी में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, जिला पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल के अधिकारी क्षेत्र में पहुंच गए हैं।
और पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 3 लोग गिरफ्तार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, ये है पूरा घटनाक्रम
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
-
Happy Birthday Arshad Warsi: मुन्ना भाई के सर्किट का जन्मदिन आज, पैप्स के साथ काटा बर्थडे केक, वीडियो हुई वायरल
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय