logo-image

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, गंगा भी उफान पर

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण, गंगा सहित कई बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जबकि कुछ जगहों पर घाघरा और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Updated on: 10 Jul 2017, 03:48 PM

highlights

  • घाघरा और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर
  • कई इलाकों में गंगा और यमुना का भी जलस्तर बढ़ा

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण, गंगा सहित कई बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जबकि कुछ जगहों पर घाघरा और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

केन्द्रीय जल आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, शारदा नदी खेरी के शारदानगर में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और पल्लिया कलान में लाल निशान पर है, जबकि घाघरा नदी बाराबंकी के इल्गिन पुल, अयोध्या और बलिया के तुर्तीपार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इसके अलावा कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फतेहगढ़, कन्नौज, इलाहाबाद, मिर्जापुर और बलिया के कई इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि यमुना भी ईटावा और इलाहाबाद के नैनी में सामान्य स्तर से ऊपर बह रही है। गोमती नदी लखनऊ, सीतापुर और जौनपुर में उफान पर है।

और पढ़ें: जम्मू पुुलिस ने मुजफ्फरनगर से लश्कर 'आतंकी' संदीप को किया गिरफ्तार

सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के अनुसार, गोरखपुर के बर्दघाट में 130 मिमी, बस्ती में 90 मिमी, महाराजगंज में 78.2 मिमी बारिश के साथ आज राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों और पूर्वी क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई है।

और पढ़ें: बिहार के डिप्टी CM बने रहेंगे तेजस्वी यादव, RJD विधायकों का फुल सपोर्ट