अयोध्या में सरयू तट पर लगेगी राम की मूर्ति, योगी सरकार का 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव
सोमवार को पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर पर्यटन विभाग द्वारा तैयार योजना 'नव्य अयोध्या' का प्रस्तुतिकरण दिया।
highlights
- अयोध्या के सरयू तट पर राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव
- यूपी के पर्यटन विभाग ने राज्यपाल राम नाइक को राम की प्रतिमा लगाने संबंधी दिया प्रजेंटेशन
- एनजीटी की अनुमति मिलने के बाद प्रतिमा पर शुरू हो सकता है काम
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में सरयू तट पर राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करा सकती है। राज्य के पर्यटन विभाग ने इस संबंध में राज्यपाल राम नाइक को प्रजेंटेशन दी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की अनुमति मिलने के बाद प्रतिमा पर काम शुरू होगा।
राजभवन की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सोमवार को पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर पर्यटन विभाग द्वारा तैयार योजना 'नव्य अयोध्या' का प्रस्तुतिकरण दिया।
आपको बता दें कि अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
पर्यटन विभाग ने अपने प्रजेंटेशन में राज्यपाल को बताया कि अयोध्या में पर्यटन के विकास के लिए रामकथा गैलरी, सरयू तट का विकास, 'रानी हो' के स्मारक के सौंदर्यीकरण के साथ ही गुप्तार घाट का विशेष सुधार कराया जाएगा। इसके साथ ही दिगम्बर अखाड़ा परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रेक्षागृह का निर्माण, राम की पैड़ी और पर्यटकों के ठहरने के स्थल जैसे कार्य भी योजना का हिस्सा हैं।
और पढ़ें: गुजरात में राहुल ने बढ़ाई BJP की बेचैनी, अमेठी में शाह-योगी की रैली
प्रजेंटेशन में 18 अक्टूबर को अयोध्या में छोटी दीपावाली पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में भी राज्यपाल को बताया गया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी छोटी दिवाली राम नगरी अयोध्या में मनाएंगे। 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल राम नाईक सहित कई मंत्री अयोध्या में मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फॉन्स और केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी शिरकत करेंगे।
ऐसी मान्यता है कि रावण के वध के बाद राम, सीता और लक्ष्मण सहित जब अयोध्या लौटे थे तो सरयू नदी के तट से होकर गए थे। इस उपलक्ष्य में अयोध्यावासियों ने सरयू के तट पर दीप जलाए थे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी उसी रीति को दोहराएंगे। इसलिए 18 अक्टूबर की शाम को सरयू तट को हजारों दीपों से रोशन किया जाएगा।
और पढ़ें: IIT कानपुर में रैगिंग, 22 छात्रों को सस्पेंड किया गया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय