यूपीः बरेली में बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 9 की मौत, 21 घायल
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। सभी लोग उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। सभी लोग उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के पांच बजे के आसपास यह हादसा हुआ। मृतकों में अधिकांश लोग नवाबगंज इलाके के हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का यह दस्ता शुक्रवार सुबह ही चक्रपुर से टनकपुर के लिए रवाना हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना की टीम के साथ ही बचावकर्मी भी मदद के लिए पहुंच गए।
हादसे में घायल 21 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें पांच की हालत नाजुक है। मामूली रूप से घायल श्रद्धालुओं को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।
और पढ़ेंः यूपीः बाराबंकी में सपा सभासद की पीट-पीटकर बेरहमी से की हत्या, लखनऊ-बनारस हाईवे पर लगाया जाम
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य