उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा बोर्ड में NCERT की किताबों को लाने की मंजूरी दी
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मदरसा बोर्ड में एनसीईआरटी की किताबों को लाने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मदरसा बोर्ड में एनसीईआरटी की किताबों को लाने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
मदरसा बोर्ड में एनसीईआरटी की किताबें उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में लायी जाएगी। सरकार के इस फैसले से मदरसों के सिलेबस में बड़े बदलाव की संभावना है।
हालांकि इन किताबों के साथ मजहबी किताबें भी पढ़ाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मदरसों में दीनियात की शिक्षा के साथ गणित, विज्ञान, कंप्यूटर और सामाजिक विज्ञान के लिए एनसीईआरटी की किताबों को मंजूरी मिली।
श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त मदरसों में दीनियात की शिक्षा के साथ गणित, विज्ञान, कंप्यूटर व सामाजिक विज्ञान की शिक्षा के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों को लागू करने के प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट की मंजूरी। पठन-पाठन का माध्यम उर्दू के साथ हिंदी व अंग्रेजी भाषा भी होगी।'
उ.प्र. मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त मदरसों में दीनियात की शिक्षा के साथ गणित, विज्ञान, कंप्यूटर व सामाजिक विज्ञान की शिक्षा के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों को लागू करने के प्रस्ताव को #UPCabinet की मंजूरी। पठन-पाठन का माध्यम उर्दू के साथ हिंदी व अंग्रेजी भाषा भी होगी।
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) May 22, 2018
बता दें कि योगी सरकार ने पिछले साल ही राज्य के मदरसों में एनसीईआरटी की किताबों को लाने की तैयारी कर ली थी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पिछले साल से ही इस पर काम शुरू कर दिया था।
सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले उत्तर प्रदेश के 560 अनुदानित मदरसों में नए सिलेबस का प्रयोग किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नए सत्र से इस नए सिलेबस से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश : हिस्ट्रीशीटर के घर के संदूक में मिला महिला का शव, 2 गिरफ्तार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें