योगी राज में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बोले राम नाईक, ठीक नहीं हालात
लखनऊ में इफ्तार पार्टी से इतर राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद लगातार हुई बड़ी वारदात को लेकर विपक्षी दल हमलावर है। वहीं राज्यपाल राम नाईक ने भी पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
लखनऊ में इफ्तार पार्टी से इतर राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश है। हालात पूरी तरह से ठीक नहीं है।'
सहारनपुर, अलीगढ़ हिंसा और जेवर गैंगरेप जैसी घटना को लेकर योगी सरकार के बेहतर कानून-व्यवस्था के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।
राज्य में कई ऐसे मामले आए हैं जब दबंग पुलिस पर भारी साबित हुए हैं। पिछले दिनों कानपुर में भीड़ ने कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया वहीं कानपुर में हुई मारपीट की वायरल तस्वीर योगी सरकार की किरकिरी करा चुकी है।
और पढ़ें: सहारनपुर में महिलाओं का प्रदर्शन, बौद्ध धर्म अपनाने का ऐलान
शुक्रवार की शाम राज्यपाल राम नाईक की ओर से राजभवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महंत देव्यागिरी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, बीजेपी नेता जगदंबिका पाल, रीता बहुगुणा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
और पढ़ें: योगी का कांग्रेस पर हमला, कहा- लोगों को लड़वाने के लिए मीरा कुमार को बनाया उम्मीदवार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह