logo-image

UP निकाय चुनाव 2017 : तीसरे और अंतिम चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा सील

उत्तर-प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गयी है। जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि मतदान से 24 घंटे पहले सीमा दी गयी है।

Updated on: 28 Nov 2017, 04:15 PM

महाराजगंज:

उत्तर-प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गयी है। जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि मतदान से 24 घंटे पहले सीमा दी गयी है।

यह 29 नवंबर को मतदान समाप्ति तक सील रहेगी। सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान तैनात हैं।

उन्होंने कहा कि भारत—नेपाल सीमा पर माओवादियों को लेकर बड़ी चुनौती है इसलिए नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सीमा को सील करना आवश्यक था।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया हैदराबाद मेट्रो का उद्धाटन, कहा- हमारा उद्देश्य सबका विकास

सिंह ने बताया कि सीमा पर कंप्यूटरीकृत कैमरे लगाये गये हैं ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

उन्होंने बताया कि सोनौली में ऐसे दो अत्याधुनिक कैमरे लगाये गये हैं।

सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों के सीमा पर घुसपैठ कर चुनावों को बाधित करने की खुफिया खबरों के बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद: बॉलीवुड में ऐतिहासिक फिल्मों पर कंट्रोवर्सी का लंबा इतिहास रहा है