logo-image

अखिलेश यादव के जनता दरबार में मची भगदड़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनता दरवार में अधिक भीड़ होने से भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Updated on: 30 Oct 2016, 03:57 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनता दरबार में अधिक भीड़ होने से भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

पुलिस के मुताबिक, 'लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भीड़ को काबू करना तब मुश्किल हो गया जब लोग मुख्यमंत्री को अपने आवेदन पत्र देने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। धक्का- मुक्की के दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना को कवर कर रहे कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोट लगी है। सभी घायलों को सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैठक में जब मुख्यमंत्री लोगों से से बातचीत कर रहे थे तो भीड़ उनकी तरफ बढ़ी जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ लोग नीचे गिर गए।