SC/ST Act Bharat Bandh, LIVE Uttar Pradesh: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, मची भगदड़
प्रमुख चौराहों पर सतर्कता बरती जा रही है। राज्य के वीआईपी इलाकों को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है।
नई दिल्ली:
भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश में भी व्यापक तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया है। राज्य के अधिकांश इलाकों में दुकानें बंद है। बंद को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज समेत ज्यादातर प्रमुख बाजारों में फिलहाल दुकानों के शटर गिरा दिए गए हैं। राज्य में स्थिति काफी तनावपूर्ण है।
किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों पर सतर्कता बरती जा रही है। राज्य के वीआईपी इलाकों को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है।
Live Updates
मथुराः वृंदावन में भी दिखा भारत बंद का असर। मेन मार्केट पूरी तरह दिखा बंद।
नोएडाः व्यपारियो और सभी आम लोगों का sc/st act के काले कानून के खिलाफ विरोध पर्दशन
सहारनपुरः भारत बंद का सहारनपुर में नही दिख रहा कोई भी असर
फिरोजाबाद सवर्ण संगठन के लोग एससी एसटी कानून का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे
इसे भी पढ़ेंः SC/ST एक्ट के खिलाफ स्वर्ण संगठनों का भारत बंद, यूपी बिहार समेत कई जगहों पर रोकी रेल
फिरोजाबाद बम्बा चौराहे पर किया गया बुद्धि शुद्धि हवन। टूंडला में प्रदर्शनकारियों ने प्रतिष्ठान कराया बंद। शांतिप्रिय तरीके से हाथ में बैनर लेकर जताया विरोध।
नारखी थाना क्षेत्र के नारखी में पेड़ रखकर प्रदर्शनकारियों ने सड़क को किया जाम।
आगरा भारत बंद का आगरा में भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। आगरा में पिछले कई दिनों से कई सामाजिक संगठन और व्यापारिक संगठन sc/st एक्ट का लगातार विरोध कर रहे हैं।
और पढ़ेंः SC/ST Act Bharat Bandh, टीकमगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा, प्रशासन ने गिरफ्तारी के दिए आदेश
एटा शहर में भी लोग हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार के विरोध में नारे लगा रहै हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय और बीजेपी के कई नेताओं का भी हो चुका है घेराव। भारत बंद का समर्थन वकीलो ने भी किया है। आगरा पुलिस और प्रशाशन पूरी तरह सतर्क है। बंदी में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।
बता दें कि कई स्वर्ण संगठनों ने एससी एसटी एक्ट के खिलाफ देश व्यापी बंद बुलाया है। देश के अलग अलग हिस्सों में बंद समर्थक सड़कों को जाम कर रहे हैं। इस बंदी का सबसे ज्यादा असर बिहार और मध्य प्रदेश में देखा जा रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी